बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच, संवाददाता। चैत्र नवरात्र पर अंतिम चरण में शुक्रवार को मंदिर व घरों में नवमी को मां सिद्धिदात्री के स्वरूप की पूजा हुई। मंदिरों, घरों में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार व स्वाहा के उच्चारण के साथ हवन में आहुति अर्पण कराई। इस अवसर पर शहर के गोलवा घाट स्थित मरी माता मंदिर, गोंडा हाईवे के बेरिया समय मां मंदिर में हवन आहुति को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जगह जगह भंडारा व शाम को महाआरती के आयोजन हुए। उपवास रख रहे श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया। चैत्र नवरात्र के अंतिम नौंवे दिन शुक्रवार को भोर होते ही मंदिरों व घरों में विधि विधान से मां जगदम्बा की पूजा-अर्चना के साथ ही हवन पूजन के आयोजन किए गए। शुक्रवार को शक्ति के उपासकों ने जगत जननी मां अम्बे के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की गई। सुबह व शाम आरती के बाद जय मात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.