भदोही, जुलाई 16 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व की नगरी सीतामढ़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में बुधवार को आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा के बीच नौ दिवसीय लवकुश मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। मेला परिसर में सुबह से ही धार्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और बाजे-गाजे के साथ श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। डीघ ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा ने महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं मां गंगा की आरती कर किए। इसके बाद लवकुश इंटर कॉलेज परिसर में बनाए गए विशाल कथा पंडाल एवं मुख्य मंच का पूजन-अर्चन किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरा परिसर जय श्रीराम और 'हर-हर गंगे' के जयघोष से गूंज उठा। शुरू हुआ धार्मिक आयोजन 23 जुलाई तक चलेगा। इन नौ दिनों में प्रतिदिन मर्यादा पुरु...