गाजीपुर, जून 18 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम बिजहरी स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री राधारानी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर का निर्माण वर्ष 1996 में स्व. पंडित अनिरुद्ध दुबे ने कराया था। उस समय मंदिर में राधा-कृष्ण, भगवान शंकर और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बिजहरी निवासी राम सिंह, जो वाराणसी मंडल में उद्योग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने राधारानी की मूर्ति भेंट की थी। वर्षों तक नियमित पूजा-अर्चना के दौरान एक दुर्घटना हुई, जिसमें मंदिर का घंटा टूटकर राधारानी की मूर्ति पर गिर गया। यह भी पढ़ें- वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राधारानी प्रतिमा की प...