हजारीबाग, मार्च 14 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के खेरौन में श्री शतचंडी महायज्ञ सह खेरौन महोत्सव को लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया गया। धर्म ध्वज स्थापित होने के साथ ही आसपास के गांव में श्रद्धा भक्ति का माहौल व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे के साथ जय श्री राम, हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। बरही के खेरौन गांव में 19 मार्च नवसंवत्सर चैत नवरात्रि से शुरू होने वाले नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ सह खेरौन महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शतचंडी महायज्ञ अयोध्या से आने वाले आचार्य देवी सप्तशती पाठ वैदिक अनुष्ठान कराएंगे। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन का भी आयोजन होगा। मौके पर पूर्व मुखिया सिब्बल सिंह, महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, सचिव डॉ सतेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष भोला सिंह, उपाध्यक्ष शंकर ...