मऊ, मार्च 29 -- मऊ, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर धाम परिसर में ब्राह्मण विकास परिषद की तरफ से रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 251 ब्राह्मण बटुकों का भव्य यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न कराया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा था। वरिष्ठ सदस्य पंडित विजय शंकर तिवारी और राजेश महाराज की देखरेख में काशी से आए आचार्यगणों ने विधि-विधान से बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न कराया तथा उन्हें संयमित और अनुशासित जीवन जीने का मार्गदर्शन दिया। इस आयोजन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ पूर्वांचल के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में बटुकों ने भाग लिया। संयोजक डॉ.एससी तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म में वर्णित 16 संस्कारों में उपनयन संस्कार का विशेष महत्व है। यह संस्कार व्यक्ति को ...