गाजीपुर, जून 3 -- खानपुर (गाजीपुर)। सिधरा गांव में मंगलवार को नव निर्मित मंदिर में मां काली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। सुबह से ही गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ सिधरा गांव से औड़िहार के बराह घाट पहुंचे, जहां वैदिक विधि से कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद जल को मंदिर परिसर में लाकर धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ किया गया। आचार्यों के निर्देशन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन और अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां काली की प्रतिमा की स्थापना कर प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि गा...