वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी
भागलपुर, जुलाई 25 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवान जगन्नाथ की वापसी रथयात्रा शुक्रवार को शहर के विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों से श्रद्धा और आस्था के साथ निकाली गई। भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण के बाद पुनः अपने मंदिर लौटे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मार्ग में जयघोष के बीच जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया। शहर के नया बाजार सखीचंद घाट रोड, सूजागंज बाजार, गिरधारी साह हाट सहित विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रथयात्रा निकाली गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के बाद नौ दिनों तक मौसी घर में निवास करने के पश्चात अपने मूल निवास स्थान लौटते हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मासीबाड़ी से रथ पर सवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.