बांका, फरवरी 6 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत ढकना गांव में भक्त राजेश मंडल के द्वारा बजरंगबली मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ किया गया। मंदिर निर्माण की शुरुआत होते ही गांव में भक्तिमय माहौल बन गया और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मंदिर निर्माणकर्ता राजेश मंडल ने बताया कि मंदिर का कार्य तेजी से किया जा रहा है और निर्माण पूर्ण होते ही विधि-विधान के साथ भगवान बजरंगबली की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मंदिर गांववासियों की आस्था का केंद्र बनेगा और यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर निर्माण के शुभारंभ अवसर पर ग्रामीण प्रदीप सह गुड्डू मंडल व श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सभी ने मंदिर निर्माण को लेकर खुशी जाहिर की और इसे गां...