औरंगाबाद, मई 12 -- बटाने नदी से श्रद्धालुओं ने उठाया पवित्र जल, जयकारों से भक्तिमय हुआ क्षेत्र फोटो- 12 मई एयूआर 11 कैप्शन- मंगलवार को निकाली गई जलभरी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु अंबा, संवाद सूत्र।

जलभरी सह शोभायात्रा अंबा थाना क्षेत्र के ढोंगरा गांव में आयोजित श्री शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के तहत मंगलवार को भव्य जलभरी सह शोभायात्रा निकाली गई। जलयात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान शिव के जयकारों के बीच जलभरी यात्रा निकाली और श्रद्धालु पैदल चलकर बटाने नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ पवित्र जल उठाया गया। भक्तों ने सतबहिनी मंदिर की फेरी भी लगाई। शोभायात्रा बाजे-गाजे, ध्वज-पताकाओं और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में...