वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दशविधि स्नान, मनाया श्रावणी उपाकर्म
चित्रकूट, अगस्त 28 -- मऊ। प्राचीन वैदिक परंपरा को जीवंत रखते हुए शुक्ल यजुर्वेदीय माध्यंदिनी शाखा के ब्राह्मणों ने श्रावणी उपाकर्म विधि-विधान से संपन्न किया। भागवत मंडल संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य आनंदराज त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में ब्राह्मण, श्रद्धालु व प्रबुद्धजन शामिल हुए। वैदिक आचार्य चंदनदेव त्रिपाठी ने सबसे पहले हेमाद्रि संकल्प कराया। इसके बाद सभी ने मां कालिंदी (यमुना) नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दशविधि स्नान किया। देव, ऋषि और पितृ तर्पण के बाद अनुष्ठान के अगले चरण में प्राचार्य आनंदराज त्रिपाठी के आवास में अरुंधती सहित सप्त ऋषियों का विधि-विधान से पूजन हुआ। सामूहिक रूप से यज्ञोपवीत का पूजन कर उसे धारण किया गया। यह भी पढ़ें- गंगा-यमुना में डुबकी लगाकर धारण किए गए जनेऊ आचार्यों ने श्रावण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.