गाजीपुर, जुलाई 1 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दरवेपुर गांव में बुधवार को ग्राम देवता डीह बाबा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। पंडित रामअवध पाण्डेय एवं शिवम पाण्डेय ने हवन-पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार और प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान विधिवत संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने डीह बाबा की पूजा-अर्चना कर गांव में सुख-समृद्धि, शांति, अच्छी फसल, आपसी भाईचारा और सभी ग्रामीणों के मंगलमय जीवन की कामना की। मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुन्ना राजभर, उदय प्रताप मौर्य, सूबेदार राम, श्याम कुँवर मौर्य, पिंटू मौर्य, मीला देवी, अमला देवी, संगीता देवी...