वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी का ज्येष्ठाभिषेक संपन्न
आगरा, जून 28 -- नाई की मंडी स्थित ऐतिहासिक श्री प्रेमनिधि मंदिर में रविवार को भक्त प्रेमनिधि जी के सेवित ठाकुर श्री श्याम बिहारी (श्री बड़े गोविंद) जी महाराज का दिव्य ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव श्रद्धा और वैदिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ। शनिवार रात से तैयारियां शुरू हो गई थीं। ठाकुर जी के शयन के बाद श्री यमुना जी के स्वरूप-जल को कोरे मटकों में भरकर सुगंधित द्रव्यों से अधिवासित किया गया। रविवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुगंधित एवं शीतल यमुना जल से महास्नान कराया गया। मुख्य सेवाधिकारी हरि मोहन गोस्वामी और सेवाधिकारी सुनीत गोस्वामी ने बताया कि यह प्राचीन परंपरा ग्रीष्म ऋतु में प्रभु को शीतलता अर्पित करने के लिए निभाई जाती है। मंदिर प्रशासक दिनेश पचौरी ने बताया कि इस दर्शन से भक्तों को आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। इस अवसर पर आशीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.