सिमडेगा, मार्च 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आस्था और श्रद्धा के साथ वैदिक मंत्रों के बीच नीचे बाजार दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में होलिका दहन किया गया। पंडित गोपाल शर्मा के द्वारा यजमान के रूप में उपस्थित मोती अग्रवाल के माध्यम से होलिका की पूजा-अर्चना कराई गई, उसके पश्चात होलिका दहन सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर परंपरा का पालन किया। मौके पर लोगों ने परम्परा के अनुसार भक्त प्रहलाद के प्रतिक को आग की लपटो से बचाया और होलिका का दहन किया। इसके बाद लोगों ने चने, गेहू की बाली को होलिका के आग में सेंक कर प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। मौके पर कई लोग उपस्थित थे। इधर ठेठईटांगर, कुरडेग, बानो, कोलबिरा, जलडेगा, बांसजोर आदि प्रखंडों में भी पूर्णिमा की रात होलिका दहन का आयोजन किया गया। मौके पर काफी संख्‍या में भक्‍तों ने उपस्थित होकर चने ...