वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
चतरा, अप्रैल 3 -- चतरा प्रतिनिधि। दीभा स्थित इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण, सस्वर पूजा-पाठ एवं हवन के साथ भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दैनिक वंदना से हुई, जिसके बाद प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह एवं कार्यक्रम प्रमुख शिवनंदन शर्मा के नेतृत्व में भैया-बहनों, आचार्यगण एवं दीदीजी ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण किया। इस अवसर पर विधिपूर्वक गणेश पूजन, हनुमान पूजन, अंबिका पूजन, नवग्रह पूजन एवं पंचदेवता पूजन संपन्न कराया गया। साथ ही हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का सस्वर पाठ भी किया गया। पूजन कार्यक्रम के पश्चात हवन संपन्न हुआ, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतन पाण्डेय, सचिव संजय सिन्हा एवं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.