बागेश्वर, मई 12 -- जगदीश उपाध्याय, बागेश्वर। बागेश्वर में आयोजित दस दिवसीय शिव पुराण कथा का समापन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के बीच संपन्न हो गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और भगवान शिव की आराधना में सहभागी बने। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र का वातावरण शिवमय बना रहा। कथा व्यास गणेश दत्त जोशी ने भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, ज्योतिर्लिंगों की महिमा और शिव पुराण से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव करुणा, त्याग, तपस्या और लोककल्याण के प्रतीक हैं। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी गई। मंगलवार सुबह नित्य पूजा-अर्चना के बाद विधिवत हवन का आयोजन...