वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ स्कूल में नए सत्र का शुभारंभ
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- वैदा स्पार्क पब्लिक स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में मां सरस्वती के पावन सान्निध्य में दीप प्रज्वलन एवं भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यज्ञ ब्रह्मा आचार्य पवन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया तथा विद्यार्थियों को सकारात्मक ऊर्जा, एकाग्रता एवं संस्कारों के महत्व से अवगत कराया। हवन के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आहुति अर्पित कर नए सत्र की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, विद्यार्थियों ने पूरे सत्र में अनुशासन, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अध्ययन करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को नवीन सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.