सहारनपुर, मई 15 -- सरसावा, संवाददाता। कस्बे के साक्षी विहार गौतम बुद्ध नगर में गुरुवार को श्री महाराजा भागीरथ जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम भी वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने महाराजा भागीरथ के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। स्थानीय विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का विकास संभव है।पूर्व विधायक नरेश सैनी एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू पवार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं। हवन यज्ञ पंडित अनिल कौशिक द्वारा संपन्न कराया गया। पूजा में यजमान के रूप में डॉ. सोनू सैनी अपनी पत्...