रामगढ़, मार्च 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मन्दिर एवं धर्मशाला संस्था की ओर से लोहार टोला स्थित लोहार टोला के होलिका दहन मैदान में सोमवार की देर रात 12.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धा और आस्था के वातावरण में होलिका दहन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए और समाज की सुख-समृद्धि, शांति, समृद्ध भविष्य की कामना की। होलिका दहन से पूर्व श्री सत्यनारायण मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित मदन मोहन शास्त्री ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संयुक्त रूप से यजमान बनकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने होलिका में गोबर के उपले, फूल-माला, नारियल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परंपराओं का निर्वहन किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.