लखनऊ, मई 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। हजरतगंज कोतवाली में बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोचारण और शंखनाद के साथ नवनिर्मित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर शिवलिंग, श्रीराम जानकी, राधाकृष्ण और हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर परिसर के वाह्य द्वार दक्षिण दिशा पर शनि भगवान को विराजमान किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव, एसीपी विकास कुमार जायसवाल ने पूजा अर्चना की। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने पत्नी व अन्य पुलिस कर्मियों समेत हवन कुंड में आहुतियां देकर सर्वेभवंतु सुखिना: सर्वेशंतु निरामय: मंत्रोचारण कर सभी के कल्याण की की कामना की। तत्पश्चात शंखनाद और घंटा बजाकर आरती के साथ ही पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इसके उपरांत कन्या भोज, ब्राह्मण भोज और भंडारे का आयोजन किया गया। थाना परिसर में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.