मेरठ, मार्च 20 -- भारतीय नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर महाराणा प्रताप प्रांगण में 29वें जनचेतना महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान 521 यज्ञकुंडों में आहुति दी गई और पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मेरठ पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा ईश वंदना और भजन से हुई। भारतीय वेशभूषा में सजे यजमानों ने विधिवत वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न किया। मुख्य संयोजक राजेश सेठी ने कहा कि यह मानव को दुखों से मुक्ति दिलाकर समग्र ऐश्वर्य प्रदान करता है। उन्होंने चैत्र प्रतिपदा के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सांस्कृतिक महापर्व के रूप में मनाने का आह्वान किया। बताया कि इसी दिन महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी, जिसके 151 वर्ष पूर्ण होने से इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.