बलिया, अप्रैल 22 -- बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय स्थित साधना केंद्र में आयोजित शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। विवि के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त व उनकी पत्नी डॉ. नीरा गुप्ता के अलावा वित्त अधिकारी आनंद दूबे समेत कुल पांच यजमानों की उपस्थिति में सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ दैनिक पूजन से हुआ। इसके बाद हनुमान जी, नर्मदेश्वर भगवान आशुतोष तथा भगवती दुर्गा की मूर्तियों का एकादशी कलशों से दिव्य अभिषेक (स्नान) कराया गया। मूर्तियों का नगर भ्रमण और शय्या दिवस (विश्राम विधान) का कार्यक्रम विधि-विधान से हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम सम्पूर्ण वाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.