कानपुर, अप्रैल 23 -- शिवली, संवाददाता। आस्था के केंद्र शोभन आश्रम का स्थापना दिवस समारोह गुरूवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यहां आए 360 वटुकों का वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया। बड़ी संख्या में आश्रम पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरूदेव भगवान के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। शोभन आश्रम में गढ़ी भगवान की स्थापना वर्ष 1954 में बैशाख शुक्ल पक्षसप्तमी के दिन आश्रम के संत रघुनंदन स्वामी ने करवाई थी। इसके बाद ब्रह्मलीन स्वामी विरक्तानंद महाराज ने यहां स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने की परंपरा शुरू की थी।इसी क्रम में गुरुवार को शोभन आश्रम में गढ़ी भगवान का स्थापना दिवस समारोह हवन पूजन के साथ धूमधाम से मनाया गया। यह भी पढ़ें- भंडारे में सैकड़ों लोगों ने लिया प्रसाद इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रृद्धालुओं के गुरुदेव ...