बलरामपुर, मार्च 31 -- उतरौला, संवाददाता। श्री बालाजी सेवा समिति उतरौला के तत्वावधान में आयोजित बालाजी महाराज के पंचम वर्षीय विशाल भंडारा एवं रात्रि जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ विधिवत पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। चार दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया है। अनुष्ठान के मुख्य पुजारी आचार्य दयानंद शास्त्री महाराज द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया जा रहा है, जबकि सहायक पुजारी के रूप में पंडित अक्षत तिवारी एवं पंडित शिवानंद मिश्रा सहयोग दे रहे हैं। मुख्य जजमान के रूप में समिति के उपाध्यक्ष अजय चौरसिया ने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम की शुरुआत 31 मार्च से श्रीरामचरित मानस पाठ के साथ हुई। एक अप्रैल को दुर्गा सप्तशती पाठ व 1101...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.