कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर देहात। कस्बा रूरा के बाजार वार्ड में चल रहे ग्यारह कुंडीय गायत्री महायज्ञ के क्रम में शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इससे यज्ञ पंडाल का वातावरण भक्तिमय हो गया। यहां शाम को दीपयज्ञ का आयोजन होगा। गायत्री महायज्ञ के क्रम में शनिवार को बाजार वार्ड रूरा में श्याम बिहारी के हाता में चल रहे ग्यारह कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन तमाम श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। इससे पहले उन्होंने पूजा- अर्चना की। टोली में शामिल आचार्य रेवा शंकर दीक्षित ने गायत्री मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। आचार्य ने श्रद्धालुओं को यज्ञ का महत्व बताते हुए कहाकि हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। मनुष्य के अंदर देवत्व का भाव उदय होता है। यज्ञस्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं की भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.