वैदिक मंत्रों के बीच राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पूजन
अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या, संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रीराम यंत्र की स्थापना में भाग लिया। यह पावन यंत्र राम मंदिर के द्वितीय तल पर विधिवत स्थापित किया गया। वैदिक आचार्यों ने शास्त्रोक्त विधि-विधान से पूरा पूजन अनुष्ठान संपन्न कराया। वैदिक मंत्रों की गूंज और धूप-दीप की सुगंध के बीच पूरा मंदिर परिसर दिव्य और भक्तिमय वातावरण से भर उठा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रीराम यंत्र की स्थापना अत्यंत शुभ और फलदायी मानी जाती है। इस यंत्र की स्थापना से मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा और अधिक सशक्त होगी। राष्ट्रपति ने राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर राम दरबार और रामलला के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से भगवान राम की आराधना की। वैदिक आचार्यों ने उन्हें विधिपूर्वक पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.