आगरा, अप्रैल 24 -- सीताराम मंदिर वजीरपुरा में मां पीतांबरा देवी प्राकट्य दिवस और पंचम वार्षिक उत्सव के तहत नवकुंडीय महायज्ञ हुआ। कार्यक्रम में सुबह अभिषेक और पूजन के बाद हवन शुरू हुआ। महंत अनंत उपाध्याय और पंडित मुकेश शर्मा के निर्देशन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति दी। घी, सरसों का तेल और जड़ी बूटियों की सुगंध से वातावरण पवित्र हुआ। महंत अनंत उपाध्याय ने कहा कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साधक नकारात्मकता छोड़कर आगे बढ़ता है। पूर्णाहुति के बाद भव्य आरती हुई। आरती श्याम मुरारी शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, महंत अनंत उपाध्याय, महेश शर्मा और मनीष अग्रवाल ने की। बैंड बाजों और जयकारों से परिसर गूंज उठा। व्यवस्था पंकज शास्त्री, अरुण उपाध्याय, आयुष उपाध्याय और हनी ने संभाली। डॉ. हरेंद्र गुप्ता, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.