वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में गणित विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय इंटर्नशिप में विद्यार्थियों को वैदिक गणित एवं संख्या सिद्धांत के विभिन्न आयामों का व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। इंटर्नशिप में 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर गणितीय अवधारणाओं, त्वरित गणना तकनीकों और संख्या सिद्धांत की उपयोगिता को विस्तार से समझा। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने वैदिक गणित की सरल एवं सटीक गणना पद्धतियों, संख्या सिद्धांत के मूल सिद्धांतों, उसके गणितीय अनुप्रयोगों और प्रतियोगी परीक्षाओं में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को विभिन्न उदाहरणों और अभ्यासों के माध्यम से कठिन गणितीय समस्याओं को सरल तरीके से हल करने की विधियां भी सिखाई गईं। यह भी पढ़ें- 'तार्किक सोच विकसित करने का माध्यम है गणित' गणित विभागाध्...