रांची, मई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, दक्षिण छोटानागपुर की एग्जीक्यूटिव कमेटी की गुरुवार को अध्यक्ष राजहंस मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में झारखंड सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट के त्रैमासिक व मासिक रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के प्रति आभार जताया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला वैट डीलरों द्वारा तेल कंपनियों को खरीद के समय ही अग्रिम रूप से भुगतान कर दिया जाता है। इसके बावजूद हर माह और त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया से डीलरों पर अतिरिक्त अनुपालन और कागजी कार्यवाही का बोझ बढ़ रहा था। सरकार के इस निर्णय से राज्य के सैकड़ों पेट्रोल पंप संचालकों को बड़ी रा...