मुंगेर, मार्च 1 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को नगर के रमनकाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बहुविषयक प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक की प्राचार्या खुशबू रानी थी। विज्ञान शिक्षिका सबा कौसर के कुशल निर्देशन मे कार्यक्रम का संचालन किया। निधि कौशल के मार्गदर्शन में कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित आकर्षक क्ले आर्ट एवं पेपर आर्ट की उत्कृष्ट मॉडल प्रदर्शित किया गया। गणित शिक्षक प्रांतो मंडल तथा सुधा ब्यूटी तिर्की के मार्गदर्शन में गणित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न गणितीय सिद्धांतों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में श्रीकांत वर्मा एवं नीरज शांडिल्य ने महत्वपूर्ण ...