सोनभद्र, अप्रैल 7 -- अनपरा,संवाददाता। अवधूत भगवान पीजी कालेज अनपरा में मंगलवार को अंतर विद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें लगभग दर्जन भर स्कूलों के विद्यार्थियों ने अभिनव मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न आयामों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि प्रो. राजाराम यादव प्रख्यात भौतिक विज्ञानी एवं पूर्व कुलपति जौनपुर विश्वविद्यालय ,विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश यादव, दिव्या बागेश्वरी, डॉ बृजेश सिंह प्राचार्य एवं डॉ. रश्मि द्विवेदी ने फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्दघाटन किया। प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रमुख विद्यालयों में सैपिएंट इंटरनेशनल स्कूल, उर्मिला पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर खड़िया, आदित्य बिरला इंटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.