लोहरदगा, मार्च 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय सभागार, लोहरदगा में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महान वैज्ञानिक डा सीवी रमण और अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संत उर्सुला अस्पताल की डा आईलिन कुजूर, विशिष्ट अतिथि संत स्तानिसलास स्कूल के प्राचार्य फा सुरेश आइंद शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण और स्वागत गीत से हुई। छात्राओं ने विज्ञान विषय पर आधारित लघु नाटिका और क्विज प्रतियोगिता भी प्रस्तुत की।विज्ञान के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनजातीय छात्रावास की छात्राओं को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उनके साथ छात्रावास की शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.