प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर क्विज, भाषण, मॉडल और पोस्टर प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह ने वैज्ञानिक सोच को देश की प्रगति का आधार बताया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना शुक्ल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...