वैज्ञानिक सोच अपनाने और नवाचार के लिए किया प्रेरित
प्रयागराज, जुलाई 25 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइन्स में विज्ञान सप्ताह का शुभारम्भ शनिवार को हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि ट्रिपलआईटी झलवा के प्रो. संजय सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह ने आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र राय के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया।डॉ. संजय सिंह ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचार (इनोवेशन) की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पूरे सप्ताह विज्ञान भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान क्विज (प्रश्न मंच), व्यावहारिक प्रयोग (प्रैक्टिकल एवं मॉडल प्रदर्शन) आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। यह भी पढ़ें- दयानंद पब्लिक स्कूल में 'रटने के बजाय समझ पर आधारित शिक्षण' विषय पर कार्यशाला आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.