देवरिया, मई 24 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना में शनिवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 16वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि के उन्नयन, प्राकृतिक खेती और किसानों की आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा बैठक में भारतीय सब्जी अनुसंधान के निदेशक डॉ राजेश कुमार ने कहा कि गन्ना की फसल के साथ सब्जी मटर, लोबिया, मिर्च, लौकी, करेला, भिंडी और राजमा जैसी फसलों की अंतर्वर्ती खेती को बढ़ावा दिया जाए। अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से इस प्रणाली को अपनाने से किसानों को कम लागत में अधिक लाभ मिल सकता है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, मृदा स्वास्थ्य सुधार की आवश्यकता, कार्बनिक खादों के उपयोग पर पौधों के साथ भी और पौधों के बाद का नारा दिया।

कृषि रोडमैप...