कोडरमा, अप्रैल 22 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद केंद्रीय धान अनुसंधान संस्थान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. शिव मंगल प्रसाद निदेशक नामित ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अवनी कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केवीके के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ए.के. राय ने स्वागत भाषण दिया और केंद्र की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा चल रहे कृषि प्रसार कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान किसानों के लिए उपयोगी समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया। यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान का समापन साथ ही वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन और 2026-27 की व...