बहराइच, मार्च 7 -- बहराइच, संवाददाता। बच्चों में वैज्ञानिक समझ विकसित करने के लिए शनिवार को तेजवापुर के खंड शिक्षाधिकारी रणजीत कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों को विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया गया। बीईओ व शिक्षक नेता आनंद पाठक विजय कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। बच्चों ने कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच का भ्रमण कर मक्का, अलसी, गेंहू व जौ की विभिन्न प्रजातियों को देखा। वर्मी कंपोस्ट व मधुमक्खी पालन तथा पौधों से जुड़ी विभिन्न जानकारी प्राप्त की। सहायक निदेशक रेशम अधिकारी मिथलेश कुमार सिंह ने अंडे से बच्चे निकलने, कोकून से सिल्क बनाने आदि रेशम से संबंधित जानकारी दी। सहायक रेशम अधिकारी अखिल कुमार ने कोकुन बनने से लेकर रेशम की बुनाई तक को साझा किया। 10 मेगावाट सोलर पावर प्लांट कटहा केशवापुर में प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा मौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.