आगरा, फरवरी 16 -- जिला विज्ञान क्लब की ओर से कक्षा नौ से 12 तक के मेधावी छात्रों के लिए वैज्ञानिक शोध प्रयोगशाला का भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस बिचपुरी में कराया गया। समन्वयक डॉ. निखिल जैन ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाना और अन्य महत्वपूर्ण संबंधित जानकारी से विद्यार्थियों को लाभान्वित कराना है। संस्थान की डॉ. मोनिका सिंह, डॉ.आशीष खरे ने विद्यार्थियों को व्याख्यान में इंजीनियरिंग व बायोटेक्नोलॉजी की विभिन्न ब्रांचों से संबंधित जानकारी दी। फुटवियर इंडस्ट्री में विद्यार्थियों ने समझा कि हमारे घर तक पहुंचने वाले जूते-चप्पल कैसे तैयार किए जाते हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल वितरित कर एक फीडबैक फॉर्म भरवाया गया। भ्रमण के दौरान अर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.