आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कुलपति सभागार में सोमवार को भौतिक विज्ञान विभाग के तत्वावधान में सिलिकॉन डिटेक्टर विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने की। मुख्य वक्ता चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से आए प्रो. अजय कुमार श्रीवास्तव ने विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में मॉडलिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी वैज्ञानिक शोध एवं प्रयोग में मॉडलिंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। साथ ही उन्होंने इसे सीखने और व्यवहार में लागू करने के दौरान आने वाली चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की।उन्होंने विद्यार्थियों को विशेष रूप से बीएससी स्तर से ही शोध कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रारंभि...