बोकारो, फरवरी 7 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार में केवीके रिंग सिस्टम के वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में निदेशक, प्रसार शिक्षा, डॉ. रेखा सिंहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ सह-निदेशक डॉ. निरंजन लाल और एसी डॉ. दिलीप कुमार भट्ट भी मंचासीन रहे। बैठक में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुनीता कंडयान, डॉ. रविन्द्र मोहन मिश्रा सहित विभिन्न केंद्रों के वैज्ञानिकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. रेखा सिंहा ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने और सरसों की फसल में उन्नत तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है और उनकी आय में वृद्धि संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वैज्ञानिकों ने कृषि क्षेत्र के सतत विकास और किसानों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.