साहिबगंज, अगस्त 18 -- राजमहल , प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र हल्दी टोला गांव में सोमवार को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 'मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0' अभियान के तहत उन्नत शहतूत खेती एवं वैज्ञानिक रेशमकीट पालन तकनीक विषय पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। मौके पर केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. प्रमित पंडित ने रवि शंकर शर्मा, पायलट प्रोजेक्ट ऑफिसर ,बोरियो आदि थे। कार्यक्रम में 35 रेशम कृषकों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को उन्नत शहतूत किस्मों के चयन, वैज्ञानिक शहतूत उत्पादन, पौध प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण शहतूत पत्ती उत्पादन तथा वैज्ञानिक विधि से रेशमकीट पालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।किसानों को रेशमकीट पालन के दौरान स्वच्छता व रोग प्रबंधन, उचित तापमान एवं आर्द्रता बनाए रखने, समय पर कीटों को उचित आहार देने तथा वैज्ञानिक पालन तकनीकों को अपनाकर कोकून ...