महाराजगंज, जुलाई 16 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को सिसवा बाजार के इंदिरा नगर वार्ड असमन छपरा निवासी जूनियर वैज्ञानिक राहुल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सिसवा निवासी वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मंगलवार को उनका शव लखनऊ के होटल में मिला। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव यहां आया और गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। राहुल सिंह के आवास पर पहुंचे पंकज चौधरी ने दिवंगत राहुल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका असमय निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- देर रात पहुंचा ड्रोन...