सोनभद्र, सितम्बर 1 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। चोपन ब्लॉक के डहकुडंडी केंद्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के सलाई बनवा निवासी किसान फतेह सिंह ने वैज्ञानिक मार्गदर्शन से सब्जी उत्पादन को रोजगार और अतिरिक्त आय का जरिया बना लिया है। कभी मजदूरी के लिए पलायन करने वाले फतेह सिंह अब अपने खेत में बैंगन, मिर्च, टमाटर, खीरा और हल्दी की विविध खेती कर रहे हैं। वर्तमान में बैंगन और मिर्च की उपज बाजार में बेचकर अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। फतेह सिंह को खेती में नई तकनीक अपनाने और सब्जी उत्पादन के लिए बनवासी सेवा आश्रम तथा बीएचयू के वैज्ञानिकों से मार्गदर्शन मिला। उन्हें सब्जियों के गुणवत्तापूर्ण बीज भी उपलब्ध कराए गए। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक खेती के साथ सब्जियों की विविध फसलों को अपनाया। तैयार बैंगन और मिर्च की स्थानीय बाजार में मांग बनी हुई है। क...