वैज्ञानिक प्रदर्शनी में होगा उत्कृष्ट मॉडल का चयन
धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद। एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। जिलों से सर्वश्रेष्ठ मॉडल व नवाचारों का चयन कर रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होगी। वर्ष-2026 का विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित रखा गया है। वहीं उपविषय में सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक का विकल्प, हरित ऊर्जा, नवोदित प्रौद्योगिकी, मनोरंजक गणितीय प्रतिरूपण व स्वास्थ्य व स्वच्छता विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.