मधेपुरा, अप्रैल 5 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गम्हरिया प्रखंड के कौड़िहार राजस्व गांव में गेहूं फसल कटनी प्रयोग का सफलतापूर्वक निरीक्षण और संपादन किया गया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी और गम्हरिया बीडीओ के संयुक्त निर्देशन में गेहूं फसल कटनी प्रयोग संपन्न हुआ। इस दौरान चयनित किसान सुबोध कुमार की खेत में वैज्ञानिक सैंपलिंग पद्धति के आधार पर फसल कटनी प्रयोग किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य गेहूं उत्पादन के सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त करना है। फसल कटनी कार्य पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ अधिकारियों की देखरेख में संपन्न कराया गया। कटनी के बाद प्राप्त उत्पादन के अनुसार 500मीटर क्षेत्रफल से कुल 14 किलो 250 ग्राम गेहूं प्राप्त हुआ। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर लगभग 28 क्विंटल उत्पादन का आकलन किया गया है। यह प्रयोग कृषि उत्पादन के आक...