पीलीभीत, फरवरी 16 -- पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम भार्गव ने वसंतकालीन गन्ना बुवाई एवं माइक्रोप्लान की प्रगति की समीक्षा की। किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के मुख्य गन्ना अधिकारी अमित चतुर्वेदी और फील्ड स्टाफ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीओ ने कहा कि वसंतकालीन गन्ना बुवाई का कार्य वैज्ञानिक पद्धति एवं निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुरूप कराया जाए। प्रतिदिन बुवाई प्रगति की समीक्षा रिपोर्ट मुख्यालय को दें। पूरनपुर चीनी मिल क्षेत्र में वर्ष 2026-27 के लिए 3511 हेक्टेयर वसंतकालीन गन्ना बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य पूर्ति के लिए गन्ना विकास परिषद पूरनपुर को अभिजनक गन्ना बीज का आवंटन किया जा चुका है। इसे चीनी मिल प्रक्षेत्र पीलीभीत एवं पुवायां से सुनिश्चित कराई गई है। किसानों को उच्च उत्पादकता वाली उन्नतशील किस्मों कोशा 13235, को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.