गोंडा, जून 18 -- गोण्डा। दीनदयाल शोध संस्थान के लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित सात दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठे दिन वर्चुअल विशेषज्ञ व्याख्यान एवं संवाद सत्र आयोजित हुआ। इसमें 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आईवीआरआई बरेली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हरिओम पांडेय और पशु चिकित्साधिकारी देवरिया डॉ. सतीश चौधरी ने पशु रोग, टीकाकरण और वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी दी। डॉ. अभिषेक मिश्रा ने संतुलित पोषण पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता डॉ. सीएम त्रिपाठी ने की और आधुनिक तकनीकों को आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...