लोहरदगा, मार्च 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान-डायट चीरी, लोहरदगा में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं शिक्षक समागम का आयोजन किया गया। डायट प्राचार्य सह जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन में जिले के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहन देने, प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी दास सुनन्दा चन्द्रमौलेश्वर, डीएसई अभिजीत कुमार संकाय सदस्यों एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों ने इसकी शुरूआत की।डीइओ ने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सृजनात्मकता एवं परस्पर सीखने का उचित मंच विज्ञान प्रदर्शनी है। भविष्य के बाल वैज्ञानिकों को गढ़ने में नोडल शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए विज्ञान शिक्षण को प्रयोग केन्द्रि...