वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं छात्र
कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता क्राइस्टचर्च कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की 165वीं जयंती के अवसर पर केमिकल सोसायटी 2026-27 की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. मीत कमल द्विवेदी और हरसहाय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अमर श्रीवास्तव ने किया। प्रो. मीतकमल ने रसायन विज्ञान की आधुनिक चुनौतियों की भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन ने छात्रों को शोध, नवाचार और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. अनिंदिता भट्टाचार्य, प्रो. ज्योत्सना लाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.