नवादा, अप्रैल 4 -- हिसुआ, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की चित्तरघट्टी पंचायत अंतर्गत राज बिगहा गांव में पुलिस कान्ति हत्याकांड की गुत्थी वैज्ञानिक तरीके से सुलझाने में जुटी हुई है। पुलिस ने हत्या की जानकारी के बाद शवदाह स्थल की घेराबंदी की। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने तक लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी थी। गुरुवार की देर शाम तक काफी खोजबीन और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को शवदाह स्थल से महिला के पैर के आभूषण मिले। जिसे पुलिस ने सुरक्षित रख लिया है। परिजनों से गहने की शिनाख्त कराई जाएगी, ताकि यह पुष्टि हो सके की बरामद आभूषण मृतका कान्ति के ही हैं। इसके साथ ही फॉरेंसिक जांच टीम ने पुलिस की मौजूदगी में शवदाह स्थल से मृतका के शरीर के जले हुए राख और मिट्टी के नमूने भी एकत्र किए। जिसे जांच के लिए भेजा जाना है। इस दौरान सदर एसडीपीओ 2 राहुल सिंह, थानाध्यक...