वैज्ञानिक तरीके से शहतूत उत्पादन कर बढ़ाएं रेशम की पैदावार
सहारनपुर, अगस्त 25 -- बेहट। जैतपुर कला के राजकीय रेशम फार्म में मंगलवार को 'मेरा रेशम मेरा अभिमान' अभियान के तहत फील्ड डे आयोजित हुआ। केंद्रीय रेशम बोर्ड के एसएसपीसी देहरादून के विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत शहतूत किस्मों और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी। वैज्ञानिक-बी एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रशांत जे. ने कहा कि बदलती जलवायु में वैज्ञानिक फसल प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने पौधों की उचित दूरी, समय पर छंटाई, सिंचाई, पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण और पत्ती कटाई की जानकारी दी। वरिष्ठ तकनीकी सहायक जगदीश सिंह राजा, जहांगीर आलम, राकिब अली, राशिद राव, गुलफाम और ईशू चौहान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गन्ने में लगा लाल सड़न रोग, बचाव के उपाय बताए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.